91-8894689279 info@mysirmaur.com

लक्ष्मी नारायण मंदिर- यहां सुख-समृद्धि पाने आते हैं लोग

देवभूमि नाहन..! भगवान श्री हरि विष्णु जहां एक तरफ यहां भगवान जगन्नाथ के रूप में यहां विद्यमान हैं। वहीं दूसरी तरह लक्ष्मी-नारायण के रूप में यहां बसते हैं।
 नाहन के प्राचीन देवालयों में लक्ष्मी नारायण मंदिर को शुमार किया जाता है। यह मंदिर सिरमौर पैलेस के समीप उपरली टोली में स्थित है।
मंदिर परिसर से नाहन शहर का सुंदर दृष्य दिखाई पड़ता है।
मंदिर में श्रद्धालु प्रत्येक दिन पूजा पाठ के लिए आते हैं। कृष्ण जन्माष्टमी, नवरात्रों और विशेष धार्मिक अवसरों पर यहां भारी भीड़ जमा रहती है।
पंडित जयराज शर्मा कहते हैं- ‘‘यह मंदिर नाहन के पुराना और सबसे पूजनीय देवालय है। नाहन के लोग की ईश्वर के प्रति गहरी आस्था है। इसलिए इस मंदिर में लोग लगातार अपनी सुख और समृद्धि के लिए आते हैं।’’
नाहन स्थित देवालय शहर की शान हैं और सांस्कृतिक विरासत भी।  इनके संरक्षण के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों विशेषकर युवा वर्ग तक इसकी जानकारी पहुंचना अनिवार्य है।

 

(नोटः उपलब्ध जानकारी के अनुसार हमने इस आर्टिकल को तथ्यपरक बनाने का प्रयास किया है। यदि आपको इसमें किसी तथ्य, नाम, स्थल आदि के बारे में कोई सुधार वांछित लगता है तो info@mysirmaur.com पर अपना सुझाव भेंजे हम यथासंभव इसमें सुधार करेंगे)

कृपया रेटिंग दें :