91-8894689279 info@mysirmaur.com
Category:

Tags:

नाहन में भी बसते हैं नरसिंह भगवान’


शायद मैंने जीवन में पहली बार जाना। भगवान नरसिंह भी यहां बसते हैं। नाहन के नौणी का बाग स्थित। इस प्राचीन नरसिंह मंदिर के इतिहास के बारे मे जानने का प्रयास कर रहा हू। अभी तक ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हुई है।
मेरे लिए यह किसी अचरज से कम नहीं था। मैंने पहली बार नरसिंह भगवान के दर्शन किए। नाहन में पैदा होने के बावजूद। कभी जान ही नहीं पाया कि भगवान नरसिंह यहां वास करते हैं।
शहर से थोड़ा दूर होने के कारण यह मंदिर काफी उपेक्षित प्रतीत होता है। मंदिर में ज्यादा लोगों का आना जाना नहीं रहता। हां साल में एक बार जरूर यहां भंडारे का आयोजन होता है। इसके अलावा यहां अन्य धार्मिक गतिविधियां नहीं दिखाई पड़ती है।
आवश्यकता है..! भगवान नरसिंह के इस मंदिर परिसर को विकसित करने की। साथ लगता जल स्रोत और तालाब उपेक्षा के कारण लगभग सूखा हुआ सा है। मंदिर परिसर में अतिक्रमण भी बढ़ रहा है।
देवालय का संरक्षण जरूरी है...!

 

(नोटः उपलब्ध जानकारी के अनुसार हमने इस आर्टिकल को तथ्यपरक बनाने का प्रयास किया है। यदि आपको इसमें किसी तथ्य, नाम, स्थल आदि के बारे में कोई सुधार वांछित लगता है तो info@mysirmaur.com पर अपना सुझाव भेंजे हम यथासंभव इसमें सुधार करेंगे)

कृपया रेटिंग दें :