Category: NEWS
नाहन बना ” माई एमएलए ऐप ” आरंभ करने वाला देश का पहला निर्वाचन क्षेत्र
नाहन 7 मई - विधानसभा सदस्य अब अपने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो की अपडेट रिर्पोट एवं अन्य जन शिकायतों पर संबधित विभाग द्वारा की गई कार्यवाही अपने मोबाईल पर ” माई एमएलए ऐप ” के माध्यम से देख सकेगें । इस नई तकनीक की शुरूआत विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल ने आज यहां बचत भवन में ई-निर्वाचन प्रबंधन पर आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला के दौरान नाहन निर्वाचन क्षेत्र से की गई। इस कार्यशला का आयोजन हिमाचल प्रदेश विधानसभा एवं सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया गया । उन्होने बताया कि नाहन निर्वाचन इस नई तकनीक को आरंभ करने वाला देश में पहला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र होगा ।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए डॉ0 बिंदल ने कहा कि प्रथम चरण में ई-निर्वाचन प्रबंधन कार्यक्रम को 16 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में आरंभ किया जाएगा और इसके सफल प्रयोग के उपरांत प्रदेश के अन्य सभी निर्वाचन क्षेत्रों में ई-निर्वाचन प्रबंधन कार्यक्रम को चरणबद्ध ढंग से आरंभ किया जाएगा । उन्होने कहा कि ई-निर्वाचन प्रबंधन पर दूसरी कार्यशाला मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर के निर्वाचन क्षेत्र में आगामी 15 मई को आयोजित की जाएगी । उन्होने कहा कि इस ऐप के माध्यम से समय और धन की बचत भी होगी और विभागों के साथ अनावश्यक पत्राचार भी नही होगा ।
डॉ0 बिदंल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा को देश में विधायी कार्यों में पेपरलैस प्रणाली आरंभ करने वाला पहला राज्य बना है और अब ई-निर्वाचन प्रबंधन पर भी हिमाचल प्रदेश ने एक अनूठी पहल की है । उन्होने कहा कि इस ” माई एमएलए ऐप ” के साथ 15 विभागों को जोड़ा गया है और विधायक द्वारा किसी भी विभाग को भेजे गए पत्र पर प्रदेश, जिला और उप मण्डल स्तर के कार्यलयों में कार्यवाही की जाएगी तदोपंरात कार्यवाही की रिर्पोट को ” माई एमएलए ऐप ” पर विधायक के अवलोकल हेतू डाला जाएगा । जिसे संबधित विधायक प्रतिदिन इस ऐप के माध्यम से अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की वास्तु स्थिति एंव विभागों द्वारा की गई कार्यवाही का अपने मोबाईल पर आकलन कर सकेंगें ।
उन्होने कहा कि इस ” माई एमएलए ऐप ” का आरंभ करने का उददेश्य विधानसभा सदस्यों को अपने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो एवं जन समस्याओं के बारे अपडेट रखना है । उन्होने कहा कि संबधित विघायक का पूरा डाटा इस ऐप मे उपलब्ध रहेगा जिसे आवश्यकता पड़ने पर कभी भी इस्तेमाल किया जा सकेगा । उन्होने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में आरंभ की गई कागज रहित कार्यवाही को मलेशिया सरकार के स्पीकर द्वारा शिमला प्रवास के दौरान काफी सराहना की गई और कहा कि इस प्रणाली को मलेशिया में भी आरंभ किया जाएगा ।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि नाहन निर्वाचन क्षेत्र में आरंभ की गई इस नई तकनीक के बारे सभी संबधित विभागों को प्रशिक्षण प्रदान कर दिया गया है और अधिकारियों को यूजर आईडी और पासवर्ड भी प्रदान कर दिए गए हैं । उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रणाली का अधिकतर प्रयोग किया जाए और उनके निर्वाचन क्षेत्र से संबघित सभी विकास कार्यों और जन हित की शिकायतों बारे की गई कार्यवाही की ताजा स्थिति ” माई एमएलए ऐप ” के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाए ताकि इस निर्वाचन क्षेत्र में विकास को ओर गति प्रदान की जा सके ।
इससे पहले निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी श्री धर्मेश शर्मा ने ” माई एमएलए ऐप ” के बारे विस्तार से सभी अधिकारियों को जानकारी दी और अधिकारियों के मोबाईल पर ” माई एमएलए ऐप ” भी डाऊनलोड करवाए गए ।
अतिरिक्त उपायुक्त आदित्य नेगी ने बैठक में आए सभी अधिकारियों का स्वागत किया और विधानसभा अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि सभी विभागों द्वारा इस ” माई एमएलए ऐप ” के माध्यम से अपडेट जानकारी प्रेषित की जाएगी और यह ऐप काफी सार्थक सिद्ध होगी ।
इस एक दिवसीय कार्यशाला में जिला मुख्यालय पर कार्यरत सभी विभागाध्यक्षों ने भाग लिया ।