91-8894689279 info@mysirmaur.com

Category: NEWS

Tags:

डा. बिंदल ने धारक्यारी पेयजल योजना को दिया जीवनदान

‘‘जल ही जीवन है....!’’ नाहन क्षेत्र के लिए यह मात्र एक इबारत नहीं है बल्कि हकीकत है। नाहन क्षेत्र विशेषकर नाहन शहर और धारटीधार का क्षेत्र। पिछले लंबे समय से पेयजल के लिए जूझ रहा था। घरों में लगे नलकों में लोग पेयजल का घंटों नहीं बल्कि कई दिनों तक इंतजार करते थे।

एक वर्ष पहले नाहन शहर की पेयजल की दशा से कौन वाकिफ नहीं है। शहर में पेयजल की त्राहि-त्राहि थी। किन्तु आज नाहन शहर में पेयजल की हालत बेहतर है और गिरी योजना के शुरू होने के बाद और बेहतर हो जाएगी। नाहन शहर के घरों की पेयजल टेंकियों को ओवर-फलो होते देखना एक सुखमय अनुभव है।

विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के प्रयासों से शहरी क्षेत्र के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेयजल की सुविधा को सुदृढ़ किया जा रहा है। डा. राजीव बिंदल ने पेयजल समस्या के समाधान के लिए अनूठा और वैज्ञानिक हल खोज निकाला है। डा. बिंदल ने जहां नाहन क्षेत्र में कई जगह बोरवैल स्थापित कर शहर की पेयजल समस्या का समाधान खोजा वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी यही फार्मूला अपनाया जा रहा है।

डा. बिंदल ने गर्मियों में पेयजल की किल्लत को देखते हुए टेंकरों से पेयजल की सप्लाई की बजाए सोर्स विकसित करने पर जोर दिया है। उन्होंने आईपीएच अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बड़े बोरवैल स्थापित कर पानी को मुख्य टेंक में डाला जाए ताकि सभी लोगों को बराबर पेयजल मुहैया हो सके।

विधानसभा अध्यक्ष डा. बिंदल ने रविवार को मईधार पेयजल योजना को धारक्यारी पेयजल योजना से लिंकअप कर नाहन ग्राम पंचायत के दर्जनों गांवों को प्रचंड गर्मी में भारी राहत प्रदान की है। नाहन ग्राम पंचायत के गांव भलगों में दोनों योजनाओं को आपस में मिला दिया गया है।

गौर करने लायक बात है कि धारक्यारी पेयजल योजना मई माह में सोर्स में पानी खत्म होने की वजह से अक्सर सूख जाती है और लोगों और पशुओं को पेयजल के लिए बड़ी कठिनाई होती है। मईधार योजना के धारक्यारी योजना में लिंकअप होने के बाद अब इस नाहन ग्राम पंचायत के दर्जनों गवांें में पेयजल की किल्लत लगभग दूर हो गई है।

रविवार को भलगों गांव में आयोजित एक साधारण समारोह में डा. बिंदल ने बटन दबाकर मईधार और धारक्यारी योजना को लिंक अप किया।

मईधार का पानी धारक्यारी योजना में आने से आगामी जून माह में क्षेत्र में पेयजल की किल्लत काफी हद तक दूर होगी। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि आज तक कोई विधायक कोई मंत्री उनके गांव में नहीं आया। डा. बिंदल ऐसे नेता हैं जो सुख और दुख में उनके पास पहुंचते हैं और आज तो वह जलदेवता की तरह जल लेकर आए हैं।

ग्राम पंचायत नाहन के पूर्व उप प्रधान अमरजीत कहते हैं- ‘‘डा. बिंदल ने धारक्यारी पेयजल योजना को पुनः जीवित कर दिया है। वरना मई और जून के माह में यह स्कीम सूख जाती थी जिससे मनुष्य सहित पशुओं को पानी मिलना कठिन हो जाता था।’’

नाहन ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान संजीव सैनी कहते हैं- ‘‘यह निश्चित तौर पर हमारे लिए एक नई सुबह है। वरना गर्मियों में नाहन ग्राम पंचायत के इन गावों में हमने कभी पानी नहीं देखा। दो महिनों तक लोगों को पेयजल के तरसना पड़ता था। मईधार योजना धारक्यारी से लिंकअप होने से हमें भारी राहत मिली है।

उधर] डा. बिंदल ने आईपीएच विभाग से सेवानिवृत हुए फीटर मदन लाल का सम्मानित कर एक प्रशंसनीय कार्य किया है। मदन लाल को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। गाडडा गांव के रहने वाले मदनलाल ने आईपीएच में अपनी सेवाओं को बाखूबी अंजाम दिया।