91-8894689279 info@mysirmaur.com

Category: NEWS

Tags:

डा. बिंदल ने केलंग में की जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता

जिला लाहौल स्पीति के मुख्यालय केलंग के पुराने परिधि गृह में रविवार को जन मंच कार्यक्रम का आयोजन किया किया गया जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेष विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने की ।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में डा. बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेष के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के दूरदर्षी नेतृत्व में जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के जन मंच कार्यक्रम को शुरू किया है ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा सके ।

विधानसभा अध्यक्ष ने जन मंच कार्यक्रम की उपयोगिता के बारे में कहा कि गांव के लोगों को सरकारी कार्यालय के चक्कर न लगाना पड़े तथा उनका समाधान घर द्वार पर ही हो इसी उदेष्य से जन मंच कार्यक्रम शुरू किया गया है तथा इसका आयोजन दूर दराज क्षेत्रों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेष के सभी बारह जिलों में जन मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा प्रत्येक महीने के पहले रविवार को यह आयोजन आगे भी किया जाएगा।

डा. बिंदल ने कहा कि प्रदेष सरकार द्वारा ग्राम स्वराज अभियान के तहत शुरू की गई ग्रहणी सुविधा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, डिजीटल राषन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंन्षन आदि योजना का लोगों को भरपूर लाभ मिले अधिकारी इसके लिए ग्राम स्तर पर कार्य करें।

उन्होंने कहा कि जिला प्रषासन के पास कुल 317 षिकायतें विभिन्न विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई जिसमें से 208 का ई-समाधान पोर्टल में डालने के बाद समाधान कर दिया गया जबकि 109 षिकायतों को आज जन मंच कार्यक्रम में रखा गया तथा उनके निपटारें के लिए सम्बन्धित विभागों को निर्देष दिए गए। इन षिकायतों को 10 दिनों में ई-पोर्टल में डालने के बाद सम्बन्धित विभाग इनका निपटारा करेगा।

उन्होंने लोगों से आहवान किया कि वह अपने आस पास स्वच्छता बनाए रखें तथा नषामुक्त समाज व युवा पीढ़ी को नषे से दूर रहने के साथ साथ किसानों को जैविक खेती करने की आवष्यकता पर बल दिया। उन्होंने स्वास्थ्य  विभाग द्वारा लगाए गए चिकित्सा षिविर का निरीक्षण भी किया।

 

    उपायुक्त अष्वनी कुमार चौधरी ने मुख्यातिथि को आष्वस्त किया कि जो भी दिषा निर्देष जिला प्रषासन को दिए गए हैं उन पर अमल किया जाएगा तथा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता प्रदान की जाएगा। उप-मंण्डलाधिकारी अमर नेगी ने जन मंच कार्यक्रम का संचालन किया।