Category: NEWS
डॉ0 बिंदल ने किया आग से क्षतिग्रस्त देववाला गांव का दौरा
नाहन 13 जून-विधान सभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिन्दल ने आज आग से क्षतिग्रस्त ग्राम पंचायत हरिपुरखोल के गांव देववाला का निरीक्षण किया तथा प्रभावित परिवारों का कुशलक्षेम पूछा तथा प्रशासन को निर्देश दिए कि आगजनी से प्रभावित सभी परिवारों को राहत नियमावली के अनुरूप सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने प्रभावित परिवारों को उनके पुर्नवास करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का भी आश्वासन दिया।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को दोपहर 2ः00 बजे देववाला गांव में 10 घर आग लगने के कारण क्षतिग्रस्त हो गए थे जिसमें एक 11 वर्षीय बालक शोएब खान आग की चपेट में आ जाने के कारण घायल हो गया था जिसेे उपचार के लिए पांवटा चिकित्सालय ले जाया गया तथा डाक्टरांे द्वारा उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई थी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि दो दिन के भीतर इस आगजनी से हुई क्षति का आकलन तैयार करे और जिन लोगों के मकानों की क्षति हुई है उन्हंे तरपाल, बर्तन, अनाज इत्यादि समान उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन द्वारा तत्काल राहत के रूप में प्रभावित परिवारों को राहत राशि वितरित कि गई जिसमें दस हजार रूपये श्रीमती मिल्लो पत्नी स्वर्गीय खलील मोहम्मद, पांच हजार रूपये रियासत अली पुत्र खलील मुहम्मद, पांच हजार रूपये सुलेमान पुत्र खलील मोहम्मद, पांच हजार रूपये चूडा खान पुत्र फतेह मोहम्मद, दस हजार रूपये निसार मोहम्मद पुत्र फतेह मोहम्मद, दो हजार रूपये खलील मोहम्मद पुत्र शरीफ खान, दो हजार रूपये जमील पुत्र शरीफ खान, दो हजार रूपये जुल्फान अली पुत्र सढोरिया, दो हजार रूपये बसीर मोहम्मद पुत्र शरीफ मोहम्मद, दो हजार रूपये शकील मोहम्मद पुत्र इल्मूदीन के अतिरिक्त घायल शोएब खान को उपचार के लिए तीन हजार रूपये वितरित किए गए।
इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कोलर हरीपुरखोल सड़क को पक्का करने के कार्य का निरीक्षण किया और कहा कि काफी वर्षाें बाद इस सड़क पर मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व के कारण इस सड़क को पक्का करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस सड़क के पक्का करने के कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता नही किया जाए तथा कोताही बरतने वाले अधिकारियों व ठेकेदारों के साथ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
इस अवसर पर एसडीएम पांवटा साहिब एलआर वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।