Tags: महिमा लाईब्रेरी
महिमा लाईब्रेरी
नाहन स्थित महिला लाईब्रेरी हिमाचल की पहली लाईब्रेरी है। इसकी स्थापना 1930 में महाराजा सिरमौर अमर प्रकाश द्वारा की गई थी। उन्होंने इस पुस्ताकालय की स्थापना अपनी प्रिय पुत्री राजकुमारी महिमा की याद में की थी।
महाराज अमर प्रकाश का विवाह 1910 में नेपाल के महाराज शमशेर जंग की राजकुमारी के साथ हुआ था। इन्हीं से जन्मी राजकुमारी महिमा की मृत्यु केवल 12 वर्ष की अल्प आयु में 1929 में हो गई थी। अपनी पुत्री की याद में महाराज ने लाईब्रेरी की स्थापना की।
हिमाचल में स्थापित राजकीय लाईब्रेरी की बात करें तो सबसे पहले 1930 में सिरमौर में महिला लाईब्रेरी और अगस्त 1946 बघाट के महाराज दुर्गा सिंह ने सोलन में दुर्गा लाईब्रेरी की स्थापना की थी। इसके पश्चात आजादी के काफी बाद प्रदेश के अन्य जिलों में राजकीय लाईब्रेरी स्थापित र्हुइं।
(नोटः उपलब्ध जानकारी के अनुसार हमने इस आर्टिकल को तथ्यपरक बनाने का प्रयास किया है। यदि आपको इसमें किसी तथ्य, नाम, स्थल आदि के बारे में कोई सुधार वांछित लगता है तो info@mysirmaur.com पर अपना सुझाव भेंजे हम यथासंभव इसमें सुधार करेंगे)